फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tarandeep won the gold medal in elocution, increased his prestige

Dehradun News: वाग्मिता में तरनदीप ने स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया मान

Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tarandeep won the gold medal in elocution, increased his prestige
Iचंडीगढ़ में आयोजित हुई वाग्मिता प्रतियोगिता में दून की तरनदीप कौर ने प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से आयोजित 38वें इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल में देशभर के 21 विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। पांच दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में करीब एक हजार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दून विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने 28 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विवि के लिटरेरी क्लब को दूसरा स्थान मिला। प्रथम वर्ष की छात्रा तरनदीप कौर ने कहा, वाग्मिता प्रतियोगिता से छात्रों में सीखने की क्षमता विकसित होती है और आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जो उनके शैक्षिक विकास के लिए बेहतर होता है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed