फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Drug de-addiction center turned torture centers now

Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र बने यातना केंद्र...यहां आम हैं बेरहमी के किस्से, पढ़कर पसीज जाएगा कलेजा

Tue, 21 Mar 2023 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

ज्यादातर नशामुक्ति केंद्र में इलाज कराने गए नशा पीड़ितों से इसीलिए मारपीट होती है, क्योंकि एक तो ये केंद्र सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और दूसरे, इन्हें मालूम ही नहीं होता है कि नशे की लत से कैसे निपटें?

विज्ञापन
Dehradun Drug de-addiction center turned torture centers now
नशा मुक्ति केंद्र पर छापा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नशामुक्ति केंद्र यातना केंद्र बनकर रह गए हैं। पिछले कुछ सालों में हुईं घटनाएं इसकी गवाह हैं। नशामुक्ति केंद्रों में उपचार के नाम पर मरीजों से मारपीट और हैवानियत सामान्य है। अधिकांश नशा उन्मूलन केंद्रों के पास नशा छुड़वाने का कोई ठोस उपचार है ही नहीं। यह केंद्र सिर्फ मुनाफा कमाने भर के लिए चलाए जाते हैं।

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार ज्यादातर नशामुक्ति केंद्र में इलाज कराने गए नशा पीड़ितों से इसीलिए मारपीट होती है, क्योंकि एक तो ये केंद्र सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और दूसरे, इन्हें मालूम ही नहीं होता है कि नशे की लत से कैसे निपटें? तीमारदारों से इलाज के नाम पर छह महीने के पैसे एक साथ वसूल किए जाते हैं। पैसे आते ही मरीजों से बेरहमी शुरू की जाती है। मरीज सेंटर छोड़कर चला जाता है तो फीस भी वापस नहीं होती और न ही कहीं सुनवाई होती है। शहर के कोने-नुक्कड़ों में खुले अवैध नशामुक्ति केंद्र यही धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन


2021 में भी एक केंद्र में हुई थी युवक की मौत
पुलिस के अनुसार अक्तूबर-2021 में देहरादून के एक नशामुक्ति केंद्र में इशांत शर्मा निवासी गुजराड़ा को भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए आए इस युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की अचानक तबीयत खराब हुई और अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातनाओं से तंग आकर भागे 43 मरीज
दिसंबर 2018 में देहरादून के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती 43 से ज्यादा मरीज दरवाजा तोड़कर भाग निकले। नशा केंद्र में मिल रही यातनाओं से तंग आकर ये सभी मरीज भाग गए। राजपुर पुलिस ने इसमें से 12 लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। उस समय नशामुक्ति केंद्र पर मरीजों को यातना देने का आरोप लगा था।

नशामुक्ति केंद्र में महिला कर्मी से दुष्कर्म
अगस्त 2022 में ऋषिकेश में नशामुक्ति केंद्र में एक महिलाकर्मी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि धोखे से दिए गए नशीले पदार्थ से वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला ने नशामुक्ति केंद्र की संचालिका और दुष्कर्म करने वाले आरोपी के दोस्त पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

युवतियों के यौन शोषण का लगा आरोप
अगस्त 2021 में देहरादून के नशामुक्ति केंद्र में संचालक पर युवतियों के यौन शोषण का आरोप लगा। प्रकृति विहार स्थित इस केंद्र से फरार हुई चार में से दो युवतियों ने केंद्र संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केंद्र की संचालिका को गिरफ्तार किया। आरोप लगा कि संचालिका गंदे काम में केंद्र के पुरुष संचालक का साथ देती थी।

नशामुक्ति केंद्रों की जांच के लिए प्रशासनिक टीम का गठन किया जाएगा। कोई भी कमी या शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सोनिका, डीएम, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed