फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Tale of the hat' seen in WIC

डब्ल्यूआईसी में दिखी ‘टोपी की दास्तान’

Mon, 12 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Tale of the hat' seen in WIC
देहरादून। डॉ. राही मासूम रजा के उपन्यास ‘टोपी शुक्ला’ पर आधारित नाटक टोपी की दास्तान का रविवार को डब्ल्यूआईसी सभागार में मंचन किया गया। नाटक में व्यंग्यात्मक अंदाज में देश की सामाजिक व्यवस्था को मंचित किया गया।
विज्ञापन

विंग्स कल्चरल सोसायटी दिल्ली के डायरेक्टर तारिक हमीद ने बताया कि भारत में टोपियों की कहानी बहुत रोचक है। टोपी से पहचान होती है कि वह किस वर्ग या पार्टी और समुदाय से ताल्लुक रखता है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी टोपी नहीं बनी जिसे पहनकर कोई सिर्फ हिंदुस्तानी लगे। डॉ. राही ने यह उपन्यास 60 के दशक में लिखा था। एक पात्र टोपी शुक्ला के जीवन चरित्र से उस वक्त की व्यवस्था को बताया था। डब्ल्यूआईसी की प्रेसिडेंट नाजिया इज्जुद्दीन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से देश संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। नाटक में प्रदीप वाजपेयी, मनी पुरोहित, रोचना मोरे, अबु यूसुफ, विवान सम्राट में आदि कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed