फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Taking too many dips in the Tapt Kund at Badrinath is hazardous to health

गोपेश्वर: बदरीनाथ के तप्त कुंड में ज्यादा डुबकी से गई दो महिलाओं की जान, हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया

Sun, 13 Sep 2026 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 04:29 AM IST
सार

चिकित्सकों के अनुसार, कुंड में प्राकृतिक रूप से निकलने वाले सल्फरयुक्त गर्म पानी में ज्यादा देर तक स्नान करना घातक हो सकता है। इससे चक्कर आने, मूर्छा आने और हृदय संबंधी परेशानी का खतरा बढ़ता है।

विज्ञापन
Taking too many dips in the Tapt Kund at Badrinath is hazardous to health
फाइल फोटो।

विस्तार

बदरीनाथ धाम स्थित तप्तकुंड में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार, कुंड में प्राकृतिक रूप से निकलने वाले सल्फरयुक्त गर्म पानी में ज्यादा देर तक स्नान करना घातक हो सकता है। इससे चक्कर आने, मूर्छा आने और हृदय संबंधी परेशानी का खतरा बढ़ता है।

विज्ञापन


बदरीनाथ के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. सचिन राणा ने बताया कि कुंड का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म और सल्फरयुक्त है। तप्तकुंड क्षेत्र में गर्म हवाओं के कारण ऑक्सीजन का दबाव भी कम रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अधिकतम दो से तीन डुबकी लगाने के बाद कुंड से बाहर आने की सलाह दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी कुंड में अधिक देर तक नहीं रुकते हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तप्तकुंड में 108 डुबकी लगाने के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी। 71 वर्षीय रामू देवी और 63 वर्षीय प्रेमा देवी सगी बहनें थीं। वे करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन 108 डुबकी लगा रही थीं। दोनों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed