{"_id":"65d3c146f038a2556a013f98","slug":"take-seriously-the-information-of-encroachment-on-dehradun-news-c-5-1-drn1030-353771-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डीएम ने दिखाई सख्ती, कहा- सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा-अतिक्रमण मिला तो नपेंगे पटवारी-लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डीएम ने दिखाई सख्ती, कहा- सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा-अतिक्रमण मिला तो नपेंगे पटवारी-लेखपाल
Tue, 20 Feb 2024 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
उनकी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। हरिद्वार निवासी एक महिला ने बताया कि उसका मायका देहरादून में है।
विज्ञापन
डीएम सोनिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी सोनिका ने कहा है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण मिला तो पटवारी-लेखपाल नपेंगे। कहा, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचनाओं को गंभीरता से लें। उन्होंने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान यह कहा। दरअसल, जनसुनवाई में 102 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी रहीं।
विज्ञापन
मेहूंवाला निवासी एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। हरिद्वार निवासी एक महिला ने बताया कि उसका मायका देहरादून में है। अपनी शिकायत में पति द्वारा उत्पीड़न एवं मारपीट की शिकायत की। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय कर कार्रवाई के लिए पत्राचार करने को कहा।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश के सात आयुर्वेद चिकित्सालयों को पीपीपी मोड से चलाने की तैयारी, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरु
विज्ञापन
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।
जब एक फर्जीवाड़े का आरोपी पहुंचा शिकायत लेकर
जनसुनवाई में उस समय सभी लोग हैरत में रह गए जब जमीन फर्जीवाड़े का एक आरोपी खुद शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंच गया। आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। हाल ही में वह जेल से छूटा है। लेकिन जमीन फर्जीवाड़े में उसे फंसाया गया है। असली आरोपी अभी भी बचे हुए हैं। ऐसे कई लोगों के खिलाफ उसने शिकायती पत्र में दिए और उन पर कार्रवाई की मांग की।