फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tablet will provide to kv students from eighth class

बच्चों के बस्ते का बोझ होगा कम, सरकार लेकर आई है खास स्कीम

Wed, 27 Sep 2017 12:02 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Sep 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
tablet will provide to kv students from eighth class
students

स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए सरकार एक खास स्कीम लेकर आई है। यह स्कीम सुनकर न सिर्फ बच्चे बल्कि अभिभावक भी खुश हो जाएंगे...

विज्ञापन


दरअसल, विज्ञान और गणित के आठवीं के पांच हजार बच्चों को केंद्रीय विद्यालय संगठन जल्द ही टैबलेट देने जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों के सिर से किताबों का बोझ कम करके, उन्हें ऑनलाइन शिक्षा की ओर लाने का प्रयास किया जा रहा है। केविएस ने देश के सभी 25 रीजन से एक-एक केवि को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके लिए चुना है। देहरादून में केवि 1 हाथीबड़कला को इसके लिए चुना गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन की टैबलेट योजना के तहत दिए जाने वाले टैबलेट मुफ्त होंगे। यह आठवीं कक्षा के उन छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे, जिनके पास विज्ञान या गणित होगा। इन टैबलेट में विज्ञान और गणित के सवाल पहले से अपलोड होंगे। दूसरी ओर टीचर्स भी बच्चे पर नजर रख सकेंगे। खास बात यह है कि आठवीं से 12वीं तक यह टैबलेट छात्र के पास रहेगा। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही अन्य शैक्षिक कार्य भी ऑनलाइन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवि 1 हाथी बड़कला के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह का कहना है कि देश में इस प्रोजेक्ट के लिए उनका विद्यालय चुना गया है। यहां के आठवीं के 121 छात्र-छात्राओं और दो शिक्षकों के नाम केविएस को भेजे जा चुके हैं। केविएस ने इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। बच्चे इस टैबलेट को अपने साथ घर भी ले जा सकेंगे।

टैबलेट में सोशल साइट्स होंगी ब्लॉक

tablet will provide to kv students from eighth class
tablet for students

बच्चों को दिए जाने वाले इस टैबलेट का मकसद छात्र को ई-एजुकेशन की ओर प्रोत्साहित करना है। केविएस के मुताबिक टैबलेट में सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के अलावा गेमिंग साइट्स और बच्चों के लिए हानिकारक सभी वेबसाइट्स पहले से ही ब्लॉक रहेंगे। टीचर्स को हर स्टूडेंट से कनेक्ट रखा जाएगा, ताकि टैबलेट पर होने वाली हर गतिविधि से वह परिचित रहें।

केविएस ने बच्चों को भारी बस्ते से छुटकारा दिलाने के लिए यह योजना शुरू की है। इसमें बच्चे का साइंस और मैथ्स का ज्यादातर सिलेबस पहले से ही अपलोड मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो आने वाले समय में इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद केवि में पढ़ने वाले हर छात्र को टैबलेट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed