फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   T Sarkar's bat performed well, scored unbeaten 153 runs

Dehradun News: टी सरकार का चला बल्ला, पहले दिन बनाए नाबाद 153 रन

Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
T Sarkar's bat performed well, scored unbeaten 153 runs
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी में सोमवार से दूसरे मुकाबले की शुरूआत हुई। पहला मैच पुरकुल स्थित क्रिकेट स्टेडियम में टीम ए और टीम सी के बीच खेला गया। टीम ए ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन




टीम सी की शुरूआत निराशाजनक रही। ओपनर बल्लेबाज रिया चौधरी 11 और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा 40 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके भारतीय खिलाड़ी टी सरकार ने पारी को संभाला और 278 गेंदों में नाबाद 153 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि उनका साथ जेमिमा आर ने दिया और 71 रन बनाए। इसके साथ ही दिन का मैच पूरा होने तक टीम ने 98 ओवर में 313 रन बनाए। टी ए के लिए मीनण्ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए। जबकि तनुजा दो और अरुंधति, वासवी व एस सुभा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही।
विज्ञापन




Iआठवें नंबर पर खेलने आई काशवी ने खली शतकीय पारी
I

ट्रॉफी का दूसरा मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम बी और टीम डी के बीच खेला गया। टीम डी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन टीम की शुरूआत कोई खास नहीं रही। आलम यह रहा कि ओपनर बल्लेबाज जी तृषा 31 और नंदनी कश्यप आठ रन के निजी स्कोर पर चलती बनी। इसके बाद राघवी ने 45 रनों की पारी खेल टीम को कुछ देर तो संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। आठवें नंबर पर काशवी गौतम मैदान में आई तो उनके सामने न सिर्फ विकेट बचाने की चुनौती थी, बल्कि टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर भी बनाने की जिम्मेदारी थी। काशवी ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और 86 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेल 93.4 ओवर में टीम के स्कोर को 323 तक पहुंचा। टीम बी के लिए एनआर श्री और प्रेमा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जबकि नंदनी शर्मा, क्रांति, मीत्ता पॉल और कनिका एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन का कुछ देर का समय रहने पर टीम बी ने बल्लेबाजी शुरू की और दो आवरों में पांच रन का स्कोर बनाया। ओपनर बल्लेबाज प्रतिका तीन और प्रेमा एक रन के स्को पर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed