सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी: पहले मुकाबले में बड़ौदा से भिड़ेगा उत्तराखंड, ये होंगे मुकाबले
- वडोदरा में खेले जाएंगे एलिट सी ग्रुप के सभी मुकाबले
- उत्तराखंड व बड़ौदा के अलावा ग्रुप में महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उत्तराखंड की भिड़ंत बड़ौदा से होगी। एलिट सी ग्रुप, जिसमें उत्तराखंड शामिल है, के सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले जाएंगे। ग्रुप में उत्तराखंड और बड़ौदा के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हैं। 10 जनवरी से होने वाली प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम दो जनवरी तक वडोदरा पहुंच जाएगी।
बता दें, कोरोना के चलते पिछले कई माह से बंद पड़ी क्रिकेट गतिविधियां एक बार फिर शुरू होने लगी हैं। काफी इंतजार के बाद आखिरकार बीसीसीआई ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। कोरोना को देखते हुए इस बार एक ग्रुप के मुकाबले एक ही वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड अपने सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेलेगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीसीसीआई ने सभी टीमों को दो जनवरी से पहले मेजबान शहर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कोविड-19 टेस्ट प्रोसीजर और क्वारंटीन नियमों का पालन होगा।
उत्तराखंड के मुकाबले
10 जनवरी- बड़ौदा
12 जनवरी- गुजरात
14 जनवरी- महाराष्ट्र
16 जनवरी- हिमाचल प्रदेश
18 जनवरी- छत्तीसगढ़