फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: uttarakhand defeat by karnataka team in dehradun

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी: उत्तराखंड को हराकर कर्नाटक ने नौ विकेट से हासिल की जीत

Sat, 09 Nov 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:40 AM IST
सार

  • उत्तराखंड ने 20 ओवर में बनाए 132 रन, कर्नाटक ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य 
  • उत्तराखंड की तरफ से एक भी बल्लेबाज नहीं लगा सका अर्द्धशतक 
     

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: uttarakhand defeat by karnataka team in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड को पहले मुकाबले में कर्नाटक के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उत्तराखंड के 133 रनों के लक्ष्य को कर्नाटक के बल्लेबाजों ने महज एक विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। उत्तराखंड की तरफ से एक भी बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं लगा सका। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विशाखापटनम में खेले गए मैच में टीम उत्तराखंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल व आर्य सेठी पर टीम को मजबूत शुरुआत देने का दारोमदार था, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज 7-7 रन के मामूली स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव ने सौरभ के साथ मिलकर टीम को संभाला और 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। हालांकि सौरभ भी 26 रन के स्कोर पर विकेट गवां बैठे।
विज्ञापन


वह रन आउट हुए। इसके बाद कुछ ही ओवर बाद 39 रन पर खेल रहे तन्मय का विकेट गिरा तो बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। अवनीश सुधा 15, दिक्षांशु नेगी 12, धनराज शर्मा शून्य, मयंक मिश्रा 14 रन बना सके। निर्धारित 20 ओवर में उत्तराखंड ने छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से मिथुन अभिमन्यु, श्रेयस गोयल ने 2-2 व सुचिथ ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक को शुरुआती ओवर में गेंदबाज प्रदीप चमोली ने सलामी बल्लेबाज समर्थ कुमार (7) के रूप में पहला झटका दिया। हालांकि, इसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहन कदम ने देवदत्त पडिकल के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया और उत्तराखंड गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। रोहन ने 67 व देवदत्त 53 रनों की पारी खेलकर मैच 15.4 ओवर में जीत लिया। दोनों ही नाबाद रहे।


शनिवार को उत्तराखंड का दूसरा मुकाबला 
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड का दूसरा मुकाबला 9 नवंबर को सर्विसेज के साथ होगा। पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद उत्तराखंड के लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी होगी। नहीं तो टीम के लिए क्वालीफाइंग की राह मुश्किल हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed