फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: unmukt chand and deepak dhapola will not play first match

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी: पहले मैच में नहीं खेलेंगे उन्मुक्त और धपोला, हर्षित को मिलेगा मौका 

Thu, 07 Nov 2019 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2019 02:30 AM IST
सार

  • मेडिकल टेस्ट में फिट नहीं पाए गए उन्मुक्त चंद, हर्षित बिष्ट को मिलेगा मौका 
  • दीपक धपोला को भी पहले मैच में आराम, सन्नी राणा लेंगे जगह  
     

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: unmukt chand and deepak dhapola will not play first match
उन्मुक्त चंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी के पहले मैच में उत्तराखंड टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद नहीं खेलेंगे। उन्मुक्त की जगह हर्षित बिष्ट को बल्लेबाज के रूप में मौका दिया जा सकता है। वहीं, इंजर्ड हुए तेज गेंदबाज दीपक धपोला की जगह सन्नी राणा को जगह मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कर्नाटक जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ मैच में टीम के मुख्य बल्लेबाज व गेंदबाज के पहले मैच से बाहर रहना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, टीम सकारात्मक सोच के साथ मैच जीतने पर फोकस कर रही है। 
विज्ञापन


आठ नवंबर को सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मैच कर्नाटक के साथ विशाखापटनम में खेला जाएगा। जिसमें कई दिनों पहले इंजर्ड हुए उन्मुक्त चंद के खेलने की संभावना बेहद कम जताई जा रही थी। उन्मुक्त फिट न होने के कारण कैंप में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। चार नवंबर को उनके मेडिकल टेस्ट के आधार पर खेलने या न खेलने पर फैसला होना था। अब टेस्ट में फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्मुक्त को मैच खेलने के लिए फिट नहीं माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष पांडे, केएल राहुल नहीं खेलेंगे 
उत्तराखंड टीम के लिए मुख्य चुनौती माने जाने वाले कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे व केएल राहुल के भी टीम से खेलने की संभावना बेहद कम है। सूत्रों के अनुसार मनीष पांडे व केएल राहुल किसी अन्य टूर्नामेंट में खेलने के कारण टीम से बाहर रह सकते हैं। यह उत्तराखंड के लिए राहत की बात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed