फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: manish pandey and KL Rahul give challenge to team uttarakhand

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी: मनीष पांडे और केएल राहुल से उत्तराखंड को मिलेगी कड़ी चुनौती

Tue, 29 Oct 2019 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2019 02:30 AM IST
सार

  • सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में आठ नवंबर को उत्तराखंड का कर्नाटक से है पहला मैच
  • कर्नाटक की तरफ से खेलेंगे मनीष पांडे, केएल राहुल व मयंक अग्रवाल
  • उत्तराखंड कप्तान उन्मुक्त के खेलने की संभावना भी कम
     

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: manish pandey and KL Rahul give challenge to team uttarakhand
के एल राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी में उत्तराखंड को अपने पहले ही मुकाबले में कर्नाटक से बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। कर्नाटक की टीम में टी-ट्वेंटी फॉर्मेट के स्टार प्लेयर मनीष पांडे, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में उत्तराखंड के गेंदबाजों की असल परीक्षा अब होने वाली है। 

विज्ञापन


गेंदबाजों को इन बल्लेबाजों को रोकने के लिए खास रणनीति बनानी होगी। वहीं, उन्मुक्त चंद अगर पहले मैच में नहीं खेलते हैं तो यह भी उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका होगा। बता दें कि विशाखापटनम में सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी खेली जानी है, जिसमें उत्तराखंड का पहला मुकाबला आठ नवंबर को कर्नाटक के साथ होगा। 

विज्ञापन

उन्मुक्त की जगह ले सकते हैं हर्षित बिष्ट

आठ नवंबर को होने वाले मैच में उन्मुक्त चंद की खेलने की संभावना बेहद कम है। सूत्र बताते हैं कि चार नवंबर को उन्मुक्त का प्लास्टर खुलना है। इस वजह से उन्मुक्त कैंप में हिस्सा भी नहीं ले सकेंगे।

हालांकि, इसके बाद उन्मुक्त का फिटनेस टेस्ट होगा। सूत्र बताते हैं कि उन्मुक्त के विकल्प के तौर पर सलामी बल्लेबाज हर्षित बिष्ट का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हर्षित ने ट्रायल मैच में उम्दा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed