फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine flu suspected six patient admitted in hospital

देहरादून में स्वाइन फ्लू का 'अटैक', छह संदिग्ध मरीज भर्ती, एक मरीज की हो चुकी मौत

Thu, 10 Jan 2019 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Swine flu suspected six patient admitted in hospital
swine flu

राजधानी में एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में उछाल आ गया है। बृहस्पतिवार को शहर के तीन अलग-अलग निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के छह संदिग्ध मरीज भर्ती हुए। इनके सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी भेजे गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में जिस मरीज की मौत हुई, उसकी रिपोर्ट में निगेटिव आई है। बीती तीन जनवरी को मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में 61 वर्षीय संदिग्ध मरीज की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय व्याधि नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार आठ जनवरी को पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को मिली रिपोर्ट में मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि छह अन्य संदिग्ध मरीजों का शहर के तीन अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चार और मैक्स व सिनर्जी अस्पताल में एक-एक संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि सभी छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें चिकित्सकों की गहन देखरेख में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed