फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: SwIne Flu Attack with Coronavirus, Nine case Positive One Women death

उत्तराखंड: कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू की दस्तक, नौ मामले मिले पॉजिटिव, एक की हुई मौत

Wed, 18 Mar 2020 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Mar 2020 08:12 PM IST
सार

  • प्रदेश में स्वाइन फ्लू के नौ मामले मिले पॉजिटिव, एक की हुई मौत
  • अब तक प्रदेश में 101 सैंपल जांच को भेजे गए

विज्ञापन
Uttarakhand: SwIne Flu Attack with Coronavirus, Nine case Positive One Women death
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के साथ ही स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। राज्य में फ्लू के अब तक नौ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फ्लू से संक्रमित महिला अन्य बीमारी से ग्रसित थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के साथ स्वाइन फ्लू से निपटने की चुनौती है। सरकार ने जानलेवा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। वहीं, दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू का संक्रमण भी फैला है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अब तक फ्लू के 101 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसमें नौ मामलों में स्वाइन फ्लू पाया गया है। जौलीग्रांट स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अभी तक प्रदेश में फ्लू से एक मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस रोकने को होम्योपैथिक डॉक्टरों की तैनाती

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथिक डॉक्टरों की सेवाएं लेनी शुरू कर दी है। निदेशक होम्योपैथिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने पांच डाक्टरों को सीएमओ देहरादून के अधीन करने के आदेश जारी किए हैं। 

जारी के आदेश के अनुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सभावाला के डॉक्टर एक्यू अंसारी, देहरादून के डॉ. प्रदीप डबराल, मसूरी के डॉ. हिमानी भंडारी, कालसी के डॉ. ज्योति गुप्ता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजवाला में संविदा पर तैनात डॉ. रुचि माथुर को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी बस स्टैंड पर मेडिकल टीमों में तैनात किया गया है।

होम्योपैथिक विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय विधानसभा के प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा को देहरादून जनपद का नोडल अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed