फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine Flu Alert after women death in roorkee

रुड़की: स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, सतर्कता बरतने की अपील

Fri, 28 Feb 2020 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2020 11:25 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के घर पहुंच परिवार के लोगों का स्वास्थ्य जांचा
  • किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिलने पर ली राहत की सांस

विज्ञापन
Swine Flu Alert after women death in roorkee
स्वाइन फ्लू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दिल्ली से रिपोर्ट आने के दो दिन बाद सीएमओ के निर्देश पर विभाग की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले संभावित मरीज को भर्ती करने की स्थिति में आइसोलेशन वार्ड में रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से ग्रसित मरीजों से दूर रहें। मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों और इलाके में जाने से परहेज करें।
विज्ञापन


लंढौरा निवासी महिला के बीमार होने पर परिजनों ने उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान बीती दो फरवरी को महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने महिला की ब्लड रिपोर्ट जांच के लिए दिल्ली भेजी थी। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से उनके पास आई जांच रिपोर्ट में महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई थी।

इसके बाद जानकारी ली गई तो पता चला कि महिला की दो फरवरी को ही मौत हो चुकी है। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लंढौरा में मृतका के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की।

साथ ही एहतियातन परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। किसी भी सदस्य में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिलने पर विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आने पर अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed