फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sweeper angry over fight with fellow employee, created ruckus in the post

Dehradun News: साथी कर्मचारी से मारपीट पर भड़के सफाईकर्मी, चौकी में काटा हंगामा

Wed, 20 Mar 2024 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sweeper angry over fight with fellow employee, created ruckus in the post
विकासनगर। साथी कर्मचारी से मारपीट पर नगर पालिका हरबर्टपुर के सफाई कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने दोषी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए हरबर्टपुर चौकी में हंगामा काटा। चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने गुस्साए सफाईकर्मियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे सफाईकर्मी इलम चंद हरबर्टपुर चौक सहारनपुर रोड पर सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें साइड मार दी। जब उन्होंने ऐतराज जताया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

गोली मारने की भी धमकी दी। जब दूसरे सफाईकर्मियों को यह बात पता चली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। इसके विरोध में सफाईकर्मी कर्मचारी नेता सतीश पारछा और गुरदेव के नेतृत्व में चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। उन्होंने युवकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विरोध जताते वालों में सुंदर लाल, सोनू राम, बिट्टो, रोशनी, सुभाष कुमार, इलमचंद, अनिल कुमार, राजपाल, सुभाष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed