फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Om statement for pakistan in haridwar

पाक से बदला लेने वालों को एक करोड़ का इनाम दूंगा: स्वामी ओम

Fri, 30 Jun 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 30 Jun 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Swami Om statement for pakistan in haridwar

सलमान खान के शो बिग बॉस से चर्चाओं में आए धर्मरक्षक श्री दारा सेना के महामंत्री स्वामी ओम ने कहा कि सीमा पर देश के जवानों की हत्या की जा रही है, जो भी जवानों की हत्या का बदला लेकर आएगा, उसे एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वामी ओम ने हिंदुओं के पर्वों पर कानूनी दावपेच चलाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ यह एक बड़ी साजिश है।
विज्ञापन


उन्होंने बकरा ईद पर बहने वाले खून को नदियों में जाने से रोकने के आदेश पर कोई कार्रवाई न होने पर राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के कुछ नेता सीआईए और आईएसआई से प्रेरित होकर देश को इस्लाम या ईसाई देश बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बदनाम करने की साजिश 

Swami Om statement for pakistan in haridwar

सन 2011 में हुई जनगणना के खुलासे की बात करे तो अरुणाचल प्रदेश और मणीपुर में ईसाई धर्म अपनाने के मामले आए।  उन्होंने गंगा स्वच्छता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऋषिकेश से हरिद्वार तक सरकारी उपक्रमों के साथ शहरों का सीवर सीधे गंगा में जा रहा है, लेकिन गंगा के नाम पर राजनीति करने वाले संत भी चुप हैं। 

उन्हें बदनाम करने की साजिश 
उन्होंने कहा कि जब देश की फिल्म स्टारों के अश्लीलता फैलाने पर रोक लगाने, कामसूत्र लिखने वाले, नग्न मूर्तियां लगी होती है तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। लेकिन साजिशन उन्हें फंसाकर बदनाम करने को व्यू रचा जाता है।

उन्होंने कई फिल्मी स्टार और प्रसिद्घ फिल्म निर्माता के नाम गिनाए। उन्होंने कई फिल्मीस्टारों को आईएसआई से मिला हुआ बताते हुए उनका बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने बिग बॉस की प्रसिद्घ अपने कारण बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed