{"_id":"8746b4b9662f5c9ea717dba0174de83b","slug":"swami-dayanand-saraswati-in-icu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के गुरू स्वामी दयानंद आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के गुरू स्वामी दयानंद आईसीयू में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Sep 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती का देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में सातवें दिन भी उपचार जारी रहा। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। फिलहाल ब्लड प्रेशर स्थिर होने तक उन्हें अस्पताल में ही चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
बीते रविवार से भर्ती है दयानंद
स्वामी दयानंद को तबियत बिगड़ने पर बीते रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से उनका उपचार जारी है।
अस्पताल और आश्रम सूत्रों के अनुसार स्वामी को आईसीयू में चिकित्सकीय टीम की निगरानी में रखा गया है। आश्रम के प्रतिनिधि गुणानंद रयाल ने बताया कि ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव स्थिर होने तक स्वामी दयानंद को अस्पताल में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
हालचाल जानने पीएम आए थे ऋषिकेश
बता दें मुनिकीरेती शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री के गुरु हैं। 11 सितंबर को अस्वस्थ संत का हालचाल जानने के लिए पीएम मोदी ऋषिकेश आए थे।
विज्ञापन