फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Darshan Bharti said in Dehradun everyone is playing politics in Ankita Bhandari case

Dehradun: स्वामी दर्शन भारती बोले, अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच के बाद भी अब बौखला रहे कुछ लोग

Sun, 08 Feb 2026 01:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:46 PM IST
सार

देहरादून पहुंचे स्वामी दर्शन भारती ने अंकिता मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंकिता मामले पर सही काम नहीं हुआ, जिसके कारण ही आज हर कोई राजनीति कर रहा है।

विज्ञापन
Swami Darshan Bharti said  in Dehradun everyone is playing politics in Ankita Bhandari case
स्वामी दर्शन भारती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने रविवार को प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उर्मिला सनावर को उत्तराखंड लाने के बाद से उन्हें भला-बुरा कहा जा रहा है, कालनेमि तक कहा गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंदू समाज के लिए काम करने वाले कलाकार से संपर्क कर ही उर्मिला के बारे में पता चला और दिल्ली पहुंचकर उर्मिला को भरोसा दिलाकर उसे देहरादून लेकर आया। उर्मिला को जनता के सामने लाने से किसी को लाभ होता हो या नहीं, इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि उर्मिला सनावर ने ऑडियो वायरल किया तो काफी लोग पीछे पड़े थे कि वो उन्हें मिल जाए। उर्मिला को उत्तराखंड पुलिस पर भरोसा नहीं था। पुलिस ने इतना पीछा किया, उर्मिला विभिन्न क्षेत्रों में रहीं। इस बीच दिल्ली में काम करने वाले लोगों ने बताया कि वे लोग भी कलाकार हैं और एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली गया, वहां उर्मिला सनावर को भरोसा दिलाया और उसे उत्तराखंड लेकर आया। उन्होंने कहा कि उर्मिला ने देहरादून आने से पहले कहा था कि डिवाइस को वह पुलिस, एसआईटी को नहीं बल्कि कोर्ट में जमा करेंगी। उन्होंने कहा कि उर्मिला ऑडियो को समाज के सामने न लातीं तो आज सीबीआई जांच भी संभव नहीं थी। सीबीआई की प्रतिष्ठा अंकिता भंडारी प्रकरण में दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब प्रकरण में सीबीआई जांच हो रही है तो कुछ लोग इससे बौखलाए हुए हैं। इसके बाद भी देवभूमि की आबोहवा को खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पर्वतीय जिलों में तेजी से डेमोग्राफी चेंज हो रही है, जिसे लेकर सभी को सचेत होने की जरूरत है। देवभूमि को बचाने के लिए, इस बदलाव को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महापंचायत, परेड मैदान में बड़ी संख्या में जुटे लोग

उत्तराखंड के जेन-जी को किया जा रहा भड़काने का काम
स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि अंकिता हत्याकांड प्रकरण में कुछ लोग नेपाल की तरह ही देवभूमि के नौजवानों (जेन-जी) को भड़का और बरगलाकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के मंसूबों को वह कभी पूरा नहीं होने देंगे। दर्शन भारती ने कहा कि अब भू-कानून पर काम करुंगा। हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून बनाने पर पहल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed