फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami chinmayanand case may discuss in Akhara parishad meeting on 10th october

अखाड़ा परिषद ने स्वामी चिन्मयानंद को दी क्लीन चिट, महंत नरेंद्र गिरी फिर बने अध्यक्ष

Thu, 10 Oct 2019 02:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case may discuss in Akhara parishad meeting on 10th october
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI File Photo

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा उदासीन में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री श्री महंत हरि गिरि महाराज और उनकी पूरी टीम का एक बार पुनः पांच साल के लिए चुनाव कर लिया गया है।

विज्ञापन


बैठक में यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को क्लीन चिट दी गई। संतों ने माना कि स्वामी चिन्मयानंद को झूठा फंसाया गया है। कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से षड्यंत्र करके उन्हें फंसाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही गई। प्रदेश सरकार से कुंभ के कार्य जल्दी शुरू करने की मांग करते हुए संतों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कुंभ का भव्य आयोजन करने में सफल होगी और सारे काम समय से पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक कुंभ के काम शुरू नहीं होने को लेकर संत समाज सरकार से नाराज है। चहले चर्चा थी कि परिषद चिन्मयानंद के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकती है। लेकिन बाद में संकेतों से यह संकेत मिल रहे थे कि शायद ही बैठक में यह मुद्दा उठे।

कुंभ के कार्यों पर भी चर्चा

अखाड़ा परिषद की बैठक के दौरान कुंभ के कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। संतों ने सरकार से बिजली, पानी, चिकित्सा, पार्किंग आदि को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने को कहा। बताया गया कि सरकार से अगले साल जनवरी तक कुंभ से जुड़े कार्य पूरे कर लेने के लिए गहा गया है। इसमें हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। 

बद्रीनाथ दशनामी छड़ी यात्रा निशुल्क हो 
अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज ने बद्रीनाथ दशनामी छड़ी यात्रा निशुल्क कराए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह यात्रा इस बार हरिद्वार से शुरू होगी। कल 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ कराएंगे। उन्होंने कुंभ मेला भूमि के विस्तार के प्रयास जल्द से जल्द कराए जाने की भी बात रखी। 

बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाने की मांग
अखाड़ा परिषद की बैठक में श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने बैरागी कैंप क्षेत्र से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की। साथ ही बिजली, पानी, पथ प्रकाश की सुविधा जल्द से जल्द सुचारू किए जाने की बात कही,  ताकि यहां शिविर लगाने की तैयारी की जा सके।

इन संतों ने दी नरेंद्र गिरि और हरि गिरि को शुभकामनाएं

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और हरि गिरि को फिर से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री का कार्यभार मिलने पर संतों ने शुभकामनाएं दी हैं। इनमें श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ, अवधूत श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी जगदीशानंद गिरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी कपिल मुनि, जय मां मिशन के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज, महंत लखन गिरि, महंत डोगर गिरि, महंत रामलखन गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत गंगादास उदासीन, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेश मुनि, मुखिया महंत भगतराम, महंत जगतार मुनि, महंत साधनानंद, महंत ललितानंद गिरि, श्रीमहंत आशीष गिरि, महंत सतनाम सिंह, महंत जयेंद्र मुनि, महंत दामोदरशरण दास आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed