फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swadeshi Self Employment Deepawali Fair from tomorrow

स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला कल से

Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Self Employment Deepawali Fair from tomorrow
देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पादों को बाजार मुहैया कराया जा सके इसके लिए नगर निगम में 29 अक्तूबर से स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेले का आयोजन शुक्रवार से लेकर दो नवंबर तक नगर निगम परिसर में होगा। मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने एवं आजीविका संवर्धन करना है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed