फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swachh survekshan dehradun if city cleaning officers and employees promotion path will be clear

Uttarakhand: शहर करोगे स्वच्छ तो पदोन्नति का रास्ता होगा साफ...अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारी

Fri, 07 Mar 2025 11:54 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

ट्रिपल आर में शहर के हर घर से कचरा एकत्र करके उसका संपूर्ण निस्तारण करने, कचरे को उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार कॉलोनियों में बैकलेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों में सफाई नहीं हुई तो नंबर कट सकते हैं।

विज्ञापन
swachh survekshan dehradun if city cleaning officers and employees promotion path will be clear
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक के लिए अब निगमों के आयुक्त, नगर पालिका-पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सर्वेक्षण में जिस निकाय की रैंक जितनी अच्छी होगी, उस अफसर की चरित्र पंजिका भी उतनी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) भी होगी।

विज्ञापन

देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 इस बार सफाई की यह परीक्षा रि-साईकिल, रि-यूज, रि-ड्यूज (आरआरआर) थीम पर हो रही है। ट्रिपल आर में शहर के हर घर से कचरा एकत्र करके उसका संपूर्ण निस्तारण करने, कचरे को उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार कॉलोनियों में बैकलेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों में सफाई नहीं हुई तो नंबर कट सकते हैं। सर्वेक्षण में हर साल कई निकाय बेहद उदासीन रहते हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड की शहरी विकास निदेशक ने निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति प्रोत्साहित करने, निकायों में स्वच्छता तंत्र को मजबूत करने के लिए नई तरकीब निकाली है। उन्होंने सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एसीआर को इससे जोड़ दिया है। जिस निकाय की स्वच्छता रैंकिंग जितनी अच्छी होगी, उतना ही उस निकाय के आयुक्त या अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों को अपनी सीआर में लाभ मिलेगा। इससे उनकी पदोन्नति की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल केवल देहरादून था शीर्ष-100 में

पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य के निकायों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। देहरादून नगर निगम इकलौता था जो कि 68वीं रैंक के साथ देश के शीर्ष -100 निकायों में शामिल था। इसके बाद नगर निगम हरिद्वार की रैंक 176, रुड़की की 180, हल्द्वानी की 211, ऋषिकेश की 304, कोटद्वार की 305, काशीपुर की 348 और रुद्रपुर की 417वीं रैंक थी।



ये भी पढ़ें...Chamoli: थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

स्वच्छता सर्वेक्षण गतिमान है। निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों की सीआर को इसलिए सर्वेक्षण के दायरे में लाया गया है ताकि वे और मेहनत से काम करें। उनके निकाय की स्वच्छता रैंकिंग जितनी अच्छी होगी, उसी हिसाब से सीआर में एंट्री होगी। -नितिका खंडेलवाल, निदेशक, शहरी विकास
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed