फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspicious double murder at kichha

‘माता के दर्शन को गया था, लौटा तो सिर से मां का साया उठ गया’, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
suspicious double murder at kichha
- फोटो : Demo pic

किच्छा में बृहस्पतिवार को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी अवतार सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


मृतका के पुत्र मंजीत सिंह ने की तहरीर पर पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंजीत का कहना है कि वह तो परिवार की सुख समृद्धि के लिए मां वैष्णो देवी के दर्शनों को गया था, लेकिन वापस लौटने पर उसकी मां और पत्नी इस दुनिया में नहीं रही।

शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर में मंजीत सिंह ने सौतेले पिता अवतार सिंह पर पत्नी मनदीप और मां चरनजीत कौर की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जमीन की रजिस्ट्री, पासबुक और पैसे गायब

बताया कि 25 दिसंबर को वह वैष्णो देवी गया था। जब वापसी में अमृतसर पहुंचा था तो उसकी बहन पिंकी का फोन आया। पिंकी ने उसे बताया कि अवतार सिंह उसके ससुराल आए थे और मां को दिखवाने की बात कहते हुए मनदीप और चरनजीत के जेवरों से भरा बैग उसे देकर चले गए। 

किसी अनहोनी की आशंका पर उसने घर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर उसने पड़ोसी को फोन कर घर में देखने को कहा। पड़ोसी ने ही उसे मां चरनजीत और पत्नी मनदीप के मारे जाने की सूचना दी। बताया कि घर से जमीन की रजिस्ट्री, पासबुक और पैसे गायब हैं। पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

स्विच ऑफ है अवतार का मोबाइल

पुलिस शुक्रवार को आरोपी अवतार सिंह की खोजबीन में लगी रही। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। बताया कि उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन पुलभट्टा के निकट ग्राम भंगा में पाई गई है। उसके बाद से ही अवतार का मोबाइल स्विच आफ है। बताया कि अवतार की तलाश के लिये क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
शुक्रवार सुबह पुलिस मुख्यालय से पहुंचीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर रखी वस्तुओं के नमूने लिए। जिस स्थान पर मृतकों का घर है वह गली काफी संकरी है और इसमें काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में गला घोटकर हत्या करने पर महिलाओं का संघर्ष न करने और शोर न मचाने से आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व दोनों को नशीली चीज या जहर खिलाया गया होगा। 

विज्ञापन

बेटी के घर नये जूते व कपड़े लेकर पहुंचा आरोपी

मृतक चरनजीत कौर की पुत्री पिंकी पुलभट्टा के निकट सतुईया गांव में रहती है। घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम सात बजे आरोपी अवतार सिंह पिंकी के घर पहुंचा था। उस समय उसके हाथ में एक बैग था जिसमें घर के कुछ जेवरात थे और एक थैली में नये कपड़े व जूते थे। अवतार जब पिंकी के घर पहुंचा तो उसके हाथ से खून निकल रहा था।

चोट का कारण पूछने पर उसने पिंकी को बताया था कि उसकी मोहल्ले में किसी से लड़ाई हो गई थी। पिंकी ने बताया कि अवतार जेल से बचने की बात कह रहा था। उसने पिंकी से यह भी कहा कि वह अपनी मां का पता कर ले लेकिन उसने इस कांड के बारे में कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed