फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspicious Australian tourist Arrested with restricted satellite phone in badrinath

राष्ट्रपति के दौरे से पहले उत्तराखंड में सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया संदिग्ध विदेशी पर्यटक

Wed, 13 Sep 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 13 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
suspicious Australian tourist Arrested with restricted satellite phone in badrinath

उत्तराखंड में राष्ट्रपत‌ि रामनाथ कोव‌िंद के दौरे से पहले प्रत‌िबंध‌ित सेटेलाइट फोन के साथ संद‌िग्‍ध व‌िदेशी पर्यटक पकड़ा गया है। बदरीनाथ क्षेत्र के अल्कापुरी से आस्ट्रेलिया के एक पर्यटक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आस्ट्रेलियन एंबेसी से भी पर्यटक के संबंध में जानकारी मांगी है। स्टुवर्ट इयान स्कॉट पुत्र इयान जॉन निवासी टिन्नी स्ट्रीट, क्वीनलैंड, आस्ट्रेलिया 12 अगस्त को बदरीनाथ क्षेत्र में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहा था।

विज्ञापन

पास में नहीं है कोई वैध दस्तावेज

suspicious Australian tourist Arrested with restricted satellite phone in badrinath

​बदरीनाथ कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान अल्कापुरी क्षेत्र से स्टुवर्ट इयान के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया। भारतीय टेलीग्राफ एक्ट व भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के अंतर्गत पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने बताया कि बुधवार को पर्यटक स्टुवर्ट इयान को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए आस्ट्रेलियन एंबेसी को पत्र भेजा गया है। एंबेसी से रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व दस अगस्त को भी पुलिस ने बिना वैद्य दस्तावेज के बदरीनाथ में रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed