{"_id":"5a9b80254f1c1b8e238bbaae","slug":"suspected-boy-caught-in-indo-china-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा ऐजेंसियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा ऐजेंसियों में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा के पास स्थित पाछू गांव से 35 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को आईटीबीपी ने हिरासत में लिया है। स्थानीय और केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि मध्यप्रदेश का यह व्यक्ति कैसे और क्यों इतनी दूर पाछू गांव पहुंचा। खुफिया सूत्रों के मुताबिक मल्ला जोहार के पाछू गांव में एक मकान में यह युवक मिला है। पूछताछ में उसने खुद का नाम लल्लू आदिवासी पुत्र नर्मदा आदिवासी निवासी ग्राम चौदास, रीवा मध्यप्रदेश बताया है।
विज्ञापन
भारत चीन बॉर्डर
पाछू गांव के लोग इस समय मौसमी प्रवास पर घाटियों में गए हैं। 15 नवंबर से इस गांव में लोग नहीं रहते हैं। पाछू गांव तक जाने वाला पैदल रास्ता बर्फ के कारण बंद है और इस गांव में सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है।
इस इलाके में आईटीबीपी की अग्रिम चौकी में ही कुछ जवान रहते हैं। आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम के गोरी नदी के पार पाछू गांव में संदिग्ध व्यक्ति का पाया जाना सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।
पाछू से उस व्यक्ति को पकड़कर आईटीबीपी ने हिरासत में लेकर मिलम चौकी में रखा है और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय से 67 किमी दूरी पर स्थित पाछू गांव तक पहुंचने में पांच दिन का समय लगता है।