फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   survey of india dehradun: auction of constitution printing machines

नीलाम हो रहीं देश के संविधान की प्रथम प्रतियां छापने वाली मशीनें

Sat, 25 Jan 2020 05:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jan 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
survey of india dehradun: auction of constitution printing machines
प्रिंटिंग मशीन - फोटो : फाइल फोटो

देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में भारत के संविधान की प्रथम 1000 प्रतियां छापी गई थीं। अब छपाई करने वाली इन लिथोग्राफ मशीनों को नीलाम किया जा रहा है। 1955 में यह प्रतियां छापी गई थीं। इसके बाद इन प्रतियों को दिल्ली भेज दिया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन मशीनों से लिथोग्राफिक प्लेट्स भी नीलामी के लिए रखी गई हैं। इन मशीनों के पुर्जे अलग कर इन्हें बेच दिया जाएगा। सॉव्रिन और मोनार्क नामक की ये दो मशीनें करीब सौ साल तक सर्वे ऑफ इंडिया की धरोहर रहीं। देहरादून में संविधान की एक हजार प्रतियां छापी गईं, जो हिंदी और अंग्रेजी भाषा में थीं।

विज्ञापन

म्यूजियम में इन मशीनों का प्रतिरूप रखा जाएगा

सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि यह मशीनें बेहद पुरानी हैं। इनकी जगह आधुनिक प्रिंटिंग मशीनें हैं। पुरानी मशीनों के रख-रखाव पर ज्यादा खर्च आता है। मशीनों के विशालकाय होने के कारण इनके रखरखाव में भी परेशानी होती है। 

लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गिरीश कुमार (महासर्वेक्षक) का कहना है कि कई साल पहले ही इन मशीने ने काम करना बंद कर दिया था। ये मशीनें बहुत बड़ी हैं। लिहाजा उन्हें नीलाम किया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया के पास कई पुरानी मशीनें हैं, जिनके अनुपयोगी होने पर उन्हें नीलाम कर दिया जाता है। म्यूजियम में इन मशीनों का प्रतिरूप अवश्य रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed