{"_id":"6428933c7f809c22270f5205","slug":"survey-done-to-remove-obstruction-from-four-intersections-dehradun-news-c-5-drn1005-119691-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चार चौराहों-तिराहों से अवरोध हटाने के लिए किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चार चौराहों-तिराहों से अवरोध हटाने के लिए किया सर्वे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून।
अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत राजधानी के चार प्रमुख जंक्शन से सभी बाधाएं हटाकर चौड़ीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को छह विभागों की संयुक्त टीम ने इन चौराहों और तिराहों का सर्वे कर अवरोध चिन्हित किए हैं।
देहरादून की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। कई चौराहों और तिराहों पर दुकानें, ढाबे, अतिक्रमण, बिजली के खंभे, पाइप लाइन, तार, अवैध पार्किंग स्टैंड समेत अन्य तमाम कारणों से यातायात बाधित होता है। पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में इन चौराहों और तिराहों से सभी अवरोध पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर अमल करते हुए डीएम सोनिका ने जिला स्तरीय विभागों की कमेटी गठित कर चौराहों और तिराहों को अवरोध मुक्त बनाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ।
पहले चरण में लालपुल, प्रिंस चौक, तहसील चौक और मसूरी डायवर्जन शामिल किए गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को परिवहन विभाग, नगर निगम, आरटीओ, स्मार्ट सिटी, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने इन चौराहों और तिराहों का सर्वे किया। इस दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोध चिन्हित किए गए। टीम में सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, एसपी ट्रैफिक अक्षक प्रह्लाद कोंडे समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
--
डीएम सख्त, कोई भी बाधा न रहे
डीएम सोनिका यातायात व्यवस्था को अवरोध मुक्त बनाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने एसपी ट्रैफिक, एडीएम प्रशासन, स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आरटीओ को निर्देशित किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। इसी के अनुपालन में यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
--
चार प्रमुख जंक्शन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। इन्हें 100 फीसदी अवरोध मुक्त करने के लिए काम चल रहा है। सर्वे पूरा हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभाग अवरोध हटाएंगे। इसके बाद अन्य जंक्शन चुने जाएंगे।
-सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून