फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surkanda Devi: ropeway started again After 30 days from today

Surkanda Devi: एक महीने बाद फिर शुरू हुआ रोपवे का संचालन, पहुंचने लगे श्रद्धालु

Tue, 09 Aug 2022 12:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 12:58 PM IST
सार

22 जुलाई को सुरकंडा रोपवे का एक दिन के लिए संचालन किया गया था। उसी दिन फिर से प्रशासन ने संचालन बंद कर दिया था। ब्रिडकुल की तकनीकी टीम ने फिर से रोपवे की तकनीकी जांच की। जांच में रोपवे की ट्राली संचालन के लिए उपयुक्त पाई गई।

विज्ञापन
Surkanda Devi: ropeway started again After 30 days from today
सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोप-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरकंडा देवी रोपवे का मंगलवार को एक महीने बाद फिर से संचालन शुरू हो गया है। सुबह से करीब 50 श्रद्धालु रोपवे से पूजा-अर्चना के लिए सुरकंडा मंदिर पहुंचे। बता दें कि सुरकंडा देवी रोपवे में बीती 10 जुलाई को अनाचक तकनीकी दिक्कत आने से ट्रालियां अचानक कई फीट ऊंचाई पर हवा में ही रुक गई थी। रोपवे की ट्राली में सवार टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय समेत लगभग 30 श्रद्धालु 25 मिनट तक हवा में ही लटके रहे। बाद में रोपवे संचालनकर्ता कंपनी के इंजीनियरों ने सभी ट्राली को सुरक्षित प्लेटफार्म पर उतारा।

विज्ञापन


बताया गया कि ट्राली का चक्का स्लिप होने की वजह से यह दिक्कत आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान ने तकनीकी जांच होने तक रोपवे का संचालन बंद करने के निर्देश जारी किए थे। अगले ही दिन 11 जुलाई को  ब्रिडकुल (ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन ऑफ उत्तराखंड ) की तकनीकी टीम ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे की जांच की थी। ब्रिडकुल की टीम ने जांच रिपोर्ट में रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने से ट्रॉली में दिक्कत आने की पुष्टि की थी और कंपनी को तकनीकी दिक्कतें  दूर करने को कहा था।
विज्ञापन


कोलकाता से कंपनी के इंजीनियरों ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे का मरम्मत कार्य शुरू किया था। 22 जुलाई को सुरकंडा रोपवे का एक दिन के लिए संचालन किया गया था। उसी दिन फिर से प्रशासन ने संचालन बंद कर दिया था। ब्रिडकुल की तकनीकी टीम ने फिर से रोपवे की तकनीकी जांच की। जांच में रोपवे की ट्राली संचालन के लिए उपयुक्त पाई गई। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मंगलवार से रोपवे का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed