{"_id":"571547b44f1c1bb1068b48c1","slug":"supreme-court-reject-petition-on-president-rule-in-u-khand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ SC में दाखिल याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ SC में दाखिल याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने और कथित तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की गुहार संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता वकील एम एल शर्मा से सवाल किया कि आखिरकार उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने से वह किस तरह से प्रभावित है?
विज्ञापन
पीठ ने पूछी हैसियत
पीठ ने कहा कि आखिर आपने किस हैसियत से यह याचिका दाखिल की। पीठ ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि क्या आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं? आपका इससे क्या मतलब है? पीठ ने कहा कि अगर कहीं भी कुछ हो रहा हो, एमएल शर्मा जनहित याचिका दाखिल कर देते हैं।
विज्ञापन
पीठ ने शर्मा से कहा कि अगर आप इस तरह की जनहित याचिका दायर करेंगे तो आपकी साख खराब होगी। पीठ ने कहा कि राजनीति उत्तराखंड में हो रही है, हमें उससे कोई सरोकार नहीं है। अगर कभी ऐसी स्थिति हुई जहां संवैधानिक सवाल उठे तो हम जरूर उस पर परीक्षण करेंगे। लेकिन बिना इस तरह की स्थिति आए हम इस तरह के मामलों पर क्यों गौर करें।
पीठ ने दो टूक कहा कि हम ऐसा कतई नहीं कर सकते। पीठ ने कहा कि कहीं भी कोई विवाद चल रहा हो, आप सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर देते हैं। इसके बाद एडवोकेट एम एल शर्मा ने याचिका वापस ले ली।