फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply inspectors run on rumor of government ration landing

Dehradun News: कृषि मंडी में सरकारी राशन उतरने की अफवाह पर दौड़े पूर्ति निरीक्षक

Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Supply inspectors run on rumor of government ration landing
क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान के बाहर सरकारी राशन उतरने की सूचना मिली। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे। भारतीय खाद्य निगम मार्का बरदाना में गेंहू भरा था। निरीक्षक ने मौके पर आढ़ती को बुलाया। आढ़ती ने निरीक्षक को हिमाचल प्रदेश से लाए गए 75 क्विंटल गेहूं की रसीद दिखाई। बताया कि प्लास्टिक के कट्टों में आए गेहूं के भंडारण के लिए स्थानीय स्तर पर बारदाना खरीदा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को मंडी परिसर में चोरी का सरकारी राशन पहुंचने की सूचना दी। पहले कुछ पुलिसकर्मी और फिर करीब 9.30 बजे पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। यहां आढ़ती मुंशी राम सुमेरचंद के प्रतिष्ठान के बाहर काफी संख्या में गेहूं के बोरे रखे मिले। निरीक्षक ने जब जांच की तो बारदाना पर भारतीय खाद्य निगम लिखा था। बारदाना पर हाथ से सिलाई की गई थी।
विज्ञापन




निरीक्षक ने आढ़ती काे मौके पर बुलाया। आढ़ती ने रसीद दिखाते हुए बताया कि उसने हिमाचल प्रदेश के किसानों से 75 क्विंटल गेहूं खरीदा था। 25 अप्रैल की शाम को प्लॉस्टिक के कट्टों में गेहूं मंडी पहुंचा था। बताया कि उन्होंने भंडारण के लिए गेहूं को बारदाना में भरवाया। बारदाना बाजार से ही खरीदा था। पूर्ति निरीक्षक ने सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो उसमें शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सफेद रंग के कट्टे आते हुए और आढ़ती के यहां उतरते हुए दिखाए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि आढ़ती ने 75 क्विंटल गेहूं की खरीद की रसीद दिखाई। मौके पर गेहूं के बोरों की जांच भी की गई। कुछ बोरे पूरी तरह भरे थे और उनपर हाथ की सिलाई थी। कुछ बोरे आधे भरे थे। उन्होंने बताया भारतीय खाद्य निगम से मशीन की सिलाई वाले बारदाना में राशन आता है। बताया कि कई बार डीलर राशन समाप्त होने के बाद बारदाना को बेच देते हैं। यही बारदाना भंडारण के लिए कई दुकानदार खरीद लेते हैं। बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर सरकारी राशन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed