{"_id":"582c786d4f1c1b39298fe5e7","slug":"supervisor-gave-old-note-to-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी में पुराने नोट देख भड़के श्रमिक, सुपरवाइजर का किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी में पुराने नोट देख भड़के श्रमिक, सुपरवाइजर का किया बुरा हाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुराने 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नोट देने पर एक कंपनी के श्रमिक भड़क गए। नए नोट न मिलने पर श्रमिकों ने सुपरवाइजर को धुन डाला। घायल सुपरवाइजर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात शौकीन बुधवार को श्रमिकों को मजदूरी दे रहा था। जब उसने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट दिए तो श्रमिकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया लेकिन, सुपरवाइजर ने नए और खुले नोट होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर श्रमिकों और सुपरवाइजर के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते श्रमिकों ने सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। अन्य कर्मियों के बीचबचाव पर घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कंपनी की ओर से अभी किसी श्रमिक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन