फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Superstar Rajinikanth reached Yogada Ashram of Uttarakhand Dwarahat visited Dhyan Mandir

Rajinikanth: द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, ध्यानमंदिर के दर्शन कर संतों से की मुलाकात

Sun, 02 Jun 2024 05:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट(अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jun 2024 05:48 PM IST
सार

रजनीकांत का द्वाराहाट के योगदा आश्रम और महावतार बाबा की गुफा से पुराना नाता रहा है। जानकारी के मुताबिक बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें फिल्मों में अपार सफलता मिली।

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth reached Yogada Ashram of Uttarakhand Dwarahat visited Dhyan Mandir
योगदा आश्रम पहुंचे रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविवार को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आश्रम के संतों के साथ भेंट करने के साथ ही ध्यानमंदिर के दर्शन किए। वह अब तक कई बार पांडवखोली स्थित महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन कर यहां आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान कर चुके हैं।

विज्ञापन


रविवार को रजनीकांत के योगदा आश्रम पहुंचने पर स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि और स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित कृष्ण मंदिर, पुस्तकालय, ध्यानमंदिर के दर्शन कर संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और प्रसाद ग्रहण उनका आशीर्वाद लिया। वह कई सालों ने वह लगातार आध्यात्मिक यात्रा में द्वाराहाट पहुंचे रहे हैं। योगदा आश्रम से निकलकर कौलां गांव में स्थापित गुरुशरणम के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


Nainital: रामनगर-गर्जिया मार्ग पर आर्ट गैलरी समेत तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

योगदा आश्रम से रहा है पुराना नाता

फिल्म स्टार रजनीकांत का द्वाराहाट के योगदा आश्रम और महावतार बाबा की गुफा से पुराना नाता रहा है। जानकारी के मुताबिक बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें फिल्मों में अपार सफलता मिली। एक बार प्रशंसकों ने उन्हें महावतार बाबा की तस्वीर भेंट की, इसके बाद से ही उनमें स्वत: ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति जागृत हो उठी। तब उन्होंने महावतार बाबा के बारे में जानकारी प्राप्त की और पहली बार वर्ष 2002 में योगदा आश्रम पहुंचे। तब से वह निरंतर आश्रम पहुंचकर बाबा की गुफा के दर्शन के साथ ही यहां ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed