फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Super specialist doctor still did not get offer of six lakhs Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड न्यूज: छह लाख का ऑफर फिर भी नहीं मिले सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर, प्रदेश में 56% विशेषज्ञ की कमी

Thu, 21 Sep 2023 05:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टर के लगभग 1,100 पद सृजित हैं। इसमें 56 प्रतिशत पद खाली हैं। एमबीबीएस डॉक्टर तो उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की है।

विज्ञापन
Super specialist doctor still did not get offer of six lakhs Uttarakhand news in hindi
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कार्डियाेलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन समेत सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की कमी दूर नहीं हो पा रही है। सरकार ने प्रति माह छह लाख रुपये का मानदेय देने का ऑफर दिया है। बावजूद इसके एक भी सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

संविदा पर सुपर स्पेशियलिस्ट पहाड़ों में सेवाएं देने को तैयार नहीं है। इससे सरकार के प्रयासों को भी झटका रहा है। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टर के लगभग 1,100 पद सृजित हैं। इसमें 56 प्रतिशत पद खाली हैं। एमबीबीएस डॉक्टर तो उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की है।

विज्ञापन

इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने यू कोट वी पे योजना को शुरू किया है। योजना के तहत दो चरणों में हुए साक्षात्कार में स्वास्थ्य विभाग को 46 हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग जनरल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया मिले हैं। जिनकी तैनाती प्रदेश भर के अस्पतालों में की गई। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में कार्डियोलॉजी और न्यूरो सर्जन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी आवेदन नहीं मिले
इसके लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर प्रति माह छह लाख के मानदेय पर सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर रखने की मंजूरी दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने सुपर स्पेशियलिस्ट पदों के लिए आवेदन मांगे। इसमें एक भी आवेदन नहीं मिले।

ये भी पढ़ें...अल्जाइमर: वॉलेट रख कर भूल जाना...कुछ कहना है पर याद न आना...क्या आप भी करते हैं ऐसी हरकतें, तो जानें वजह

विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। यू कोट वी पे योजना के तहत 46 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर को संविदा आधार पर तैनाती दी गई। जिन्हें प्रति माह चार लाख रुपये तक मानदेय दिया जा रहा है। कार्डियोलॉजी व न्यूरो सर्जन में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। जल्द ही दोबारा से आवेदन मांगे जाएंगे। -डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed