'Super Dancer 2' के फाइनलिस्ट आकाश थापा पहुंचे दून, हुआ भव्य स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर सीजन-2 के टॉप चार में पहुंचे देहरादून के आकाश थापा सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनके फैंस की भारी भीड़ पहुंच गई।
गुरुवार की सुबह देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आकाशा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोग आकाश को देखकर खूब शोर मचाने लगे। एयरपोर्ट पर आकाश के फैंस उनके नाम के बैनर्स लेकर पहुंचे।
वह देहरादून में रोड शो करेंगे। जिसके जरिए शहर के लोगों से उन्हें वोट कर विजयी बनाने की अपील करेंगे।
ग्राउंड गढ़ी कैंट में आकाश थापा देंगे प्रस्तुति
मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार और क्लेमेंटटाउन निवासी दीपक थापा ने बताया कि जौलीग्रांट से रोड शो शुरू होकर डोईवाला, लच्छीवाला, हर्रावाला, मियांवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, ररिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा रोड, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, आईएसबीटी, कारगी चौक, मोथरोवाला, इंद्रपुरी फार्म से होते हुए आकाश थापा के स्कूल तक गया।
स्कूल में आकाश अपने सहपाठियों से मिले और अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद चार बजे महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में आकाश थापा प्रस्तुति देंगे।