फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugar price will fix daily like petrol in uttarakhand

उत्तराखंड: पेट्रोल की तर्ज पर रोज तय होंगे चीनी के दाम, मिलों का होगा स्पेशल ऑडिट

Mon, 25 Jun 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jun 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Sugar price will fix daily like petrol in uttarakhand
suger - फोटो : amarujala

पेट्रोल की तर्ज पर अब हर दिन चीनी के मूल्य का निर्धारण होगा। साथ ही चीनी मिलें अब रिटेल में भी चीनी बेच सकेंगी। अगर आम उपभोक्ता को यदि बड़ी मात्रा में चीनी की जरूरत होगी तो वह सीधे मिल से खरीद सकेगा। लेकिन मिलों से चीनी कुंतल के हिसाब से ही खरीदी जा सकेगी।

विज्ञापन


गन्ना विकास मंत्री प्रकाश पंत ने चीनी मिलों के वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रबंधन की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चीनी बिक्री की दरों का निर्धारण चीनी मिल फेडरेशन करेगी। व्यापारियों को कुल पांच दिन का समय दिया जाएगा, तीन दिन निर्धारित धनराशि जमा करने और दो दिन उठान के लिए होंगे। दरों का प्रतिदिन निर्धारण कर फेडरेशन इसकी एडवाइजरी हर दिन चीनी मिलों को भेजेगी।
विज्ञापन


गन्ना विकास मंत्री ने विभाग को सबसे पहले चीनी मिलों का स्पेशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध ऑडिट के जरिये सबसे पहले मिलों की वित्तीय स्थिति का पता लगाया जाए और उस आधार पर सुधारात्मक उपाय किए जाएं। बैठक में आयुक्त गन्ना महाप्रबंधक (शुगर) एके भट्टाचार्य, अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल मनमोहन सिंह और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी इत्यादि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय बढ़ाने को होंगे दीर्घकालिक उपाय

Sugar price will fix daily like petrol in uttarakhand
prakash pant

आय बढ़ाने को होंगे दीर्घकालिक उपाय
‘अमर उजाला’ से बातचीत में पंत ने कहा कि सरकारी और सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की आर्थिक मजबूती के लिए दीर्घकालिक सुधार रणनीति अपनाई जाएगी। चीनी मिलों का आधुनिकीकरण होगा। इसके तहत दो चीनी मिलों का यूजेवीएनएल से अनुबंध किया गया है। यह करार चीनी मिलों की टरबाइन के जरिये बिजली पैदा करने और उसे बेचकर राजस्व बढ़ाने के लिए किया गया है। एथनॉल एवं संबंधित उत्पाद बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की मांग की गई। इससे चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा।

चीनी मिलों पर किसानों की देनदारी
चीनी मिल        देनदारी (करोड़ में)
बाजपुर            113.41
नादेही                95.12
किच्छा                138.69
डोईवाला            92.88
कुल                440.11
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed