फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sudan Clash: Seven people from Uttarakhand including Nandkishore of Doon stranded in Sudan

Sudan Clash: सूडान में फंसे दून के नंदकिशोर समेत उत्तराखंड के सात लोग, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क

Mon, 24 Apr 2023 08:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर बीते तीन दिनों से उनका परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 अप्रैल को बात हुई तो उन्होंने पत्नी से कहा था कि यहां खाने पीने की दिक्कत शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Sudan Clash: Seven people from Uttarakhand including Nandkishore of Doon stranded in Sudan
सूडान में फंसे देहरादून के नंद किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के नंद किशोर समेत उत्तराखंड के कुल सात लोग सूडान के संघर्ष में फंसे हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को सभी की सूचना भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। इनमें दून के नंद किशोर के अलावा जुनैद अली, सलमा त्यागी, जुनैद त्यागी, इनायत त्यागी सभी निवासी हरिद्वार, जयपाल सिंह निवासी रुद्रप्रयाग और मोर सिंह निवासी टिहरी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर बीते तीन दिनों से उनका परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 अप्रैल को बात हुई तो उन्होंने पत्नी से कहा था कि यहां खाने पीने की दिक्कत शुरू हो गई है। बातचीत के बीच ही फोन कट गया था। इसके बाद से परिवार चिंता में है।
विज्ञापन


Bageshwar:  पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 16 ट्रैकर का दल सकुशल लौटा, खराब मौसम के बीच हुआ था हिमस्खलन
विज्ञापन
विज्ञापन


64 वर्षीय नंद किशोर पहले गुजरात में काम करते थे। उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि गत 20 मार्च को उन्हें गुजरात के ठेकेदार राशिद पटेल ने छह लोगों के साथ सूडान के खारतून भेजा था। उनके साथ गुजरात के सेवक राम वर्मा आदि लोग भी हैं। नंद किशोर सप्ताह में दो-तीन बार घरवालों से बात करते रहते थे। जब से सूडान में स्थिति खराब हुई परिवार वाले उनसे सुबह-शाम बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की दोपहर में नंद किशोर का ही फोन आया था। उन्होंने पहले परिवार वालों के बारे में पूछा फिर कहने लगे कि यहां स्थिति खराब हो गई है। खाना नहीं मिल रहा है। पीने का साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सुनीता ने बताया कि इस बातचीत के बीच फोन अचानक कट गया। इसके बाद लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हुई।

नंद किशोर की पत्नी ने डीएम से की मुलाकात
नंद किशोर की पत्नी सुनीता सोमवार को जिलाधिकारी से भी मिलीं। जिलाधिकारी ने इस मामले में पुलिस और इंटेलीजेंस से बात कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा है। सुनीता ने बताया कि उनके पति पिछले साल अगस्त में रक्षाबंधन पर घर आए थे। इसके बाद से फोन पर ही बात हो रही थी।

परिवार से मिलने पहुंचे निशंक
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी नंद किशोर के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। कुछ जहाज सूडान पहुंच गए हैं। अन्य मित्र राष्ट्रों के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिक निकाले जा रहे हैं। जल्द ही नंद किशोर भी भारत लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed