फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Subodh's cow is the first in indigenous milk

स्वदेशी दुधारू में सुबोध की गाय प्रथम

Mon, 02 Mar 2020 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Subodh's cow is the first in indigenous milk
खैरीमान सिंह में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु मेले में मौजूद अतिथि।
पशुपालन विभाग की ओर से रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह पंचायत घर के मैदान में पशु मेले का आयोजन किया गया। पशु मेले में स्वदेशी दुधारू गाय में सुबोध कुमार प्रथम और भगवत प्रसाद की गाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दुधारू क्रॉसवीड प्रतियोगिता में सत्यदेव शर्मा प्रथम, सुरेंद्र सिंह नेगी द्वितीय एवं प्रमोद सकलानी के पशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वदेशी बछिया प्रतियोगिता में सुरेंद्र सिंह नेगी, सुबोध कुमार एवं शरद चंद रमोला की बछिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रॉसवीड बछिया प्रतियोगिता में शिवकुमार थापा व अनिल चौहान की बछिया ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भैंस प्रतियोगिता में सत्यदेव शर्मा, कृष्णपाल शर्मा एवं भगवत प्रसाद की भैंस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कटिया प्रतियोगिता में अरविंद मलिक, शरद चंद रमोला एवं भगवत प्रसाद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रमुख क्षेत्र पंचायत दिव्या भारती, सरोजनी जवाड़ी ग्राम प्रधान आरती खन्ना, पूर्व प्रधान अजय चौहान, पूर्व प्रधान अमर सिंह बिष्ट, सोबन जवाड़ी, बाला देवी गौड़, जयदीप खन्ना, केपी गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन पशुचिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश उनियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed