फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sub inspector died in road accident

केस की जांच के लिए जा रहे दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 29 Apr 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 29 Apr 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
sub inspector died in road accident

सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की मौत हो गई। हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


दरोगा मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार इन दिनों दरोगा विनय गुंसाई(37) पुत्र युद्धवीर गुंसाई सहसपुर थाना क्षेत्र की धर्मावाला चौकी में तैनात थे। वे मूल रूप से ग्राम लोजन तहसील कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे वह बाइक पर सवार होकर।
विज्ञापन


किसी मामले की जांच के लिए बाइक से निकले। आसन पुल के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक की चपेट में आने से बाइक असंतुलित हो गई। जिससे वह नीचे सड़क पर गिर गए। राहगिरों ने इसकी जानकारी चौकी प्रभारी धनराज बिष्ट को दी। आनन-फानन में पुलिस कर्मी उन्हें निजी वाहन से लेहमन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों उनकी हालत को देखते हुए सिनर्जी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया। पोस्ट मार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। यहां से उनका शव हरिद्वार ले जाया गया। विनय वर्ष 2001 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2010 में वह दरोगा के पद पर पदोन्नत हुए थे। शनिवार को ही उनका जन्मदिन भी था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दुख प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed