फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will now be able to apply from CSC for admission in colleges Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्र अब CSC से कर सकेंगे आवेदन, 30 रुपये से ज्यादा नहीं लिया जाएगा शुल्क

Thu, 08 Jun 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत बनाया गया है। इसके माध्यम से हर साल देशभर के समस्त केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कराए जा रहे हैं। इस योजना का सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सफल संचालन के बाद अब राज्य विश्वविद्यालय एवं विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से भी प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Students will now be able to apply from CSC for admission in colleges Dehradun Uttarakhand news in hindi
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र यदि चाहें तो अब जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस संबंंध में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। शिक्षा सचिव के मुताबिक अब तक 12 हजार से अधिक छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। दाखिले के लिए छात्र खुद आवेदन कर सकते हैं, यदि किसी के पास सुविधा नहीं है, तो वे सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सुविधा पटल बनाए गए
इसके अलावा हर महाविद्यालय में छात्रों के लिए सुविधा पटल बनाए गए हैं। विभागीय सचिव के मुताबिक समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत बनाया गया है। इसके माध्यम से हर साल देशभर के समस्त केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कराए जा रहे हैं। इस योजना का सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सफल संचालन के बाद अब राज्य विश्वविद्यालय एवं विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से भी प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली किल्लत बढ़ी...पांच करोड़ यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची मांग, एक से दो घंटे कटौती शुरू

प्रदेश सरकार के एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से तीन राज्य विश्वविद्यालयों, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एकीकृत प्रवेश पोर्टल समर्थ ई-गवर्नेंस को माध्यम बनाया गया है। पोर्टल को मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है। छात्र आसानी से अपने मोबाइल, टेबलेट से भी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक अभिलेख यदि उपलब्ध हो तो मोबाइल से ही फोटो लेकर अपलोड भी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed