फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will have 72 hours to see their answer sheets

Dehradun News: अपनी लिखी कॉपियों को देखने के लिए छात्रों के पास होंगे 72 घंटे

Fri, 28 Jun 2024 03:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Students will have 72 hours to see their answer sheets
I
विज्ञापन

IIरिजल्ट जारी होने के बाद प्रत्येक छात्र के लॉगइन पर अपलोड की जा रही उत्तर पुस्तिकाएं
I
I

I
Iलॉगइन करने के बाद कॉपी देखने और पुनर्मूल्यांकन का फैसला लेने के लिए होंगे 180 मिनट
I
Iपरीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अपनी लिखी उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए छात्र के पास 72 घंटे यानी तीन दिन होंगे। यह तीन दिन छात्र को ई-मेल प्राप्त होने के बाद से गिने जाएंगे। इसके बाद लॉगइन करने के 180 मिनट के भीतर छात्र को कॉपी का अवलोकन करने के साथ ही यह निर्णय भी लेना होगा कि उसे कॉपी का पुनर्मूल्यांकन कराना है या नहीं।
I
Iउत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षा 2023-24 का परिणाम जारी किया जा रहा है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों का परिणाम अलग-अलग तिथियों में जारी किया जा रहा है। इसी के साथ छात्रों को ऑनलाइन कॉपियां देखने का भी मौका दिया जा रहा है। विवि की ओर से इसके लिए पूरी व्यवस्था तय की गई है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही छात्रों की आईडी पर उत्तर पुस्तिकाएं को अपलोड किया जा रहा है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही संबंधित छात्र को एक ई मेल भेजा जा रहा है। जिस पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर छात्र उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iविवि कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उन्हें ई-मेल भेजे जा रहे हैं। इस ई-मेल के प्राप्त होने के 72 घंटे के भीतर छात्र को कॉपियां देखनी होंगी। छात्र इन तीन दिनों के भीतर जब भी अपनी आईडी से लॉगइन करेगा, इसके बाद उसके पास 180 मिनट होंगे। जिसमें छात्र को कॉपी को देखने के साथ ही यह भी निर्णय लेना होगा कि उसके कॉपी का पुनर्मूल्यांकन कराना है या नहीं। यदि छात्र को यह लगता है कि उसे कॉपी की पुन: जांच करानी है तो उसे पोर्टल पर ही प्रति विषय के लिए निर्धारित 3000 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद उस कॉपी का दोबारा से मूल्यांकन कराया जाएगा। इन 72 घंटे के बीत जाने के बाद छात्र के पास कॉपी के पुनर्मूल्यांकन कराने का कोई मौका नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

I
I

I
Iकोई प्रश्न जांचने से छूटा तो कोई शुल्क नहीं
I
I
I
Iउत्तरपुस्तिका में यदि कोई प्रश्न ऐसा हो, जिसका उत्तर जांचने से छूट गया हो या और उसके अंक नहीं मिले हो तो इसके लिए ऑब्जर्वेशन का ऑप्शन क्लिक करना होगा। खास बात यह है कि इसके लिए छात्र को कॉपी का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article