फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will get more marks in papers from old syllabus

Dehradun News: पुराने पाठ्यक्रम से आए पेपर में छात्रों को मिलेंगे ज्यादा अंक

Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students will get more marks in papers from old syllabus
बीते दो दिन पहले हुई गढ़वाल विश्वविद्यालय की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की वित्तीय लेखांकन परीक्षा में गड़बड़ी से छात्र चिंता में थे। इस संबंध में उन्होंने विवि प्रशासन को मेल भी किया था। ऐसे में विवि प्रशासन ने छात्रों को ज्यादा अंक देने का फैसला किया है। ताकि छात्रों का किसी प्रकार नुकसान न हो सके।
विज्ञापन

दरअसल, 31 जनवरी को विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में वित्तीय लेखांकन परीक्षा हुई थी। छात्रों का आरोप था कि प्रश्नपत्र में करीब 60 फीसदी सवाल पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए। जबकि पेपर के ऊपर लिखा था नई शिक्षा नीति। आलम यह था कि प्रश्नपत्र के खंड-अ के सात सवालों में से चार सवाल और खंड-ब के छह सवालों में से तीन सवाल पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। छात्रों ने विवि प्रशासन को मेल कर पेपर में हुई गड़बड़ी की जानकारी देने के साथ पेपर को रद्द करने मांग की थी। ऐसे में विवि प्रशासन ने फैसला लिया है कि छात्रों को सही सवालों के जवाब के आधार पर ही अंक दिया जाए।
विज्ञापन

---
प्रश्नपत्र में सिर्फ 20 फीसदी ही सवाल पुराने पाठ्यक्रम से आए थे। जबकि 80 फीसदी सवाल सही थे। ऐसे में छात्रों को नुकसान न हो इसके लिए परीक्षक को हिदायत दी गई है कि छात्रों को इन सभी 80 फीसदी सवालों से ही अंक दिए जाएं। डीएवी और बीएसएम कॉलेज, रुड़की के छात्रों ने ही इस तरह की शिकायत की थी। विवि के तीनों परिसरों व अन्य सभी महाविद्यालयों से इस तरह की शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जेएस चौहान परीक्षा, नियंत्रक गढ़वाल विवि
-----
पेपर के दौरान छात्रों को प्रश्न चुनने का विकल्प नहीं मिला। ऐसे में विवि को चाहिए कि विशेषज्ञों की निगरानी में छात्रों के कॉपी की जांच की जाए। जिससे छात्रों का नुकसान न हो सके।
प्रो. जीपी डंग, डीन, डीएवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed