फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students showed talent in model competition

मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 26 Apr 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in model competition
चकरता महाविद्यालय में मॉडल प्रदर्शनी के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित की गई मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों को उनके मॉडल के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में पीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियों की मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान व तकनीक विषय पर हुई प्रतियोगिता में डॉ. जितेंद्र दिवाकर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल तैयार किए। छात्र-छात्राओं ने प्रकाश संश्लेषण, जल संरक्षण, ज्वालामुखी व भूकंप से बचने की तकनीक जैसे विषयों पर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल के लिए उदय वर्मा व विशाल वर्मा को प्रथम, भूकंप से बचाव की तकनीक पर आधारित मॉडल के लिए गौरव राठौर व राज वर्मा को द्वितीय, प्रकाश संश्लेषण क्रिया के मॉडल के लिए अभिषेक चौहान व अंकित डोगरा को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. नरेश सिंह चौहान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, रोशन लाल, अंकुर, अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed