फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students mesmerized by cultural presentation

छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Tue, 12 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students mesmerized by cultural presentation
ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
लाइन जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एजेंल स्कूल के वार्षिकोत्सव में नाच, गाने की धूम रही। ‘त्योहारों के साथ हिंदुस्तान’ थीम पर आधारित वार्षिकोत्सव में छात्रों ने लोक संस्कृति की ऐसी मनमोहक छटा बिखेरी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार और ग्राम प्रधान सारा सुहैल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने त्योहारों को अलग ढंग से मनाने का अंदाज प्रस्तुत किया। एलकेजी के छात्रों ने बैसाखी, यूकेजी के छात्रों ने जन्माष्टमी, कक्षा प्रथम के छात्रों ने क्रिसमस, दूसरी के छात्रों ने गणेश चतुर्थी, तीसरी के छात्रों ने ईद उल फितर, कक्षा चार के छात्रों ने होली, कक्षा पांच के छात्रों ने दिवाली, कक्षा छह के छात्रों ने रक्षाबंधन, सात के छात्रों ने जन्माष्टमी के नए अंदाज को प्रस्तुत किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा 12 पास आउट विनीत को 55 हजार, अभय राज, रिका आले को 51 हजार, मयंक शर्मा, नाजिशद, शिवेेंद्र को 21 हजार और आरती को 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉयरेक्टर मेजर कादिर हुसैन ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर राणा अलमास, बसरिया, फैजल फारुख, अरिणा, सैफरून, तबस्सुम, अभय, प्रशांत, सुदला, दिव्या, मोनिका तुली, प्रियंका, नीलम, निर्मला, अशोक, जितेंद्र, सचिन, अर्चना, ममता, खेमकला, नेहा, जसमीत, सविता, बीना, वीना, मनीषा, लतिका, शीरिन, अपर्णा, सोनी, मन्नू आदि मौजूद रहे।

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र।

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र।

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र।

ब्राइट एजेंल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed