{"_id":"59c4209a4f1c1bb4688b5e1b","slug":"students-imprisoned-himself-in-hnb-garhwal-university-administrative-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल केंद्रीय यूनिवर्सिटी में छात्रों ने खुद को कॉलेज में किया छह घंटे तक कैद, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल केंद्रीय यूनिवर्सिटी में छात्रों ने खुद को कॉलेज में किया छह घंटे तक कैद, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर छह घंटे तक खुद को कैद कर धरना दिया। हालांकि बाद में आंदोलनकारियों के तेवरों को देखते हुए परिसर निदेशक ने लिखित आश्वासन देकर छात्रों का गुस्सा शांत किया और उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
एसआरटी परिसर में शैक्षणिक गुणवत्ता के सुधार को लेकर छात्र पिछले कई माह से शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। पिछले माह छात्रसंघ चुनाव की आचार संहिता का हवाला देकर परिसर प्रशासन ने बाद में कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब चुनाव संपन्न होने के कई दिन बीतने पर भी बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
इससे गुस्साए छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। इसके बाद पूर्व विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत ने सुबह दस बजे स्वयं को प्रशासनिक भवन के भीतर कैद कर दिया, जबकि अन्य छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि शाम चार बजे परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला के आश्वासन पर छात्र बाहर आए। निदेशक ने छात्रों को शुक्रवार को विवि प्रशासन के समक्ष उनकी मांगे रखने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में प्रशांत उनियाल, अलंकार सुमन, राजेश गुसाईं, हिमांशु, अमन आदि शामिल थे।