{"_id":"653d59778f91243f500dbab4","slug":"students-had-to-enter-the-kot-river-spent-the-night-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-276415-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पिकनिक मनाने आए थे छात्र, थाने में कटी रात...सुबह एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पिकनिक मनाने आए थे छात्र, थाने में कटी रात...सुबह एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश
Mon, 30 Oct 2023 11:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:23 AM IST
सार
पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों को रात थाने में कटी। यहां छात्रों का ग्रामीणों से विवाद हो गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक)
- फोटो : pixabay
विस्तार
ग्राम पंचायत ढलानी की कोट नदी में पिकनिक मनाने उतरे दो छात्रों से ग्रामीणों का विवाद हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सहसपुर पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई। दोनाें की रात थाने में कटी। सुबह होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों की जमानत मिल गई।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि सुनील रौछेला ने बताया कि कोट नदी का पानी आसपास के गांव के लोग पीने के लिए प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों ने भद्रांचल नदी प्रदूषण मोर्चा का गठन किया है। नदी के चार किमी क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। पर्यटकों को आगाह करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। यहां मांस मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन करना मना है।
विज्ञापन
मारपीट पर उतारू हो गए छात्र
नदी में किसी भी प्रकार का प्रदूषण फैलाना, कूड़ा फेंकना और नहाना आदि प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को दो छात्र नदी में उतरे हुए थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee: मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर
थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों छात्र अमन और शाहिल को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनाें को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दोनों पौंधा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में पढ़ते हैं।