{"_id":"65187016c5de78bfa6084e44","slug":"student-union-function-organized-in-university-dehradun-news-c-5-1-drn1033-256469-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र संघ समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र संघ समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
Iश्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में आयोजित छात्रसंघ समारोहI
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में छात्र संघ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें गढ़वाली लोक नृत्य, लोकगीत और बॉलीवुड गीतों का समावेश रहा।
शनिवार को छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभय वर्मा और सह सचिव सुष्मिता जोशी की ओर छात्र संघ सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जयराम आश्रम के संस्थान ब्रह्मस्वरुप ब्रह्माचारी, कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुंसाई ने संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जौनसारी, गढ़वाली और बॉलीवुड नृत्यों की धूम रही।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि छात्रों को अपने नैतिक मूल्यों और कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। कहा कैंपस में श्री देव सुमन की प्रतिमा होनी चाहिए। ताकि जिसके नाम पर विश्वविद्यालय संचालित हो रहा है उनके व्यक्तित्व के बारे में छात्र जान सके। छात्रों को देश के साथ ही प्रदेश की जानकारी होनी बहुत जरूरी है। इस मौके पर विवि निदेशक प्रो. एमएस रावत, राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, ललित मोहन मिश्र, सुधीर राय आदि शामिल रहे।