फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union elections ABVP Amit Kala became president in ABVP won all five seat

Uttarakhand: छात्र महासंघ चुनाव में पांचों सीटों पर एबीवीपी का कब्जा, कोटद्वार के अमित काला बने अध्यक्ष

Wed, 08 Oct 2025 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Oct 2025 06:36 PM IST
सार

Uttarakhand Student Union Elections: करीब 48 महाविद्यालयों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने छात्र महासंघ में मतदान किया।

विज्ञापन
Student Union elections ABVP Amit Kala became president in  ABVP won all five seat
एबीबीपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पं. ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सचिव पद पर अभिषेक ने ही नामांकन किया। जिसके चलते उन्हें सचिव पद का निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है। सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के डॉ. पी.द.ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के अमित काला ने बाजी मारी।

विज्ञापन


बुधवार को करीब 48 महाविद्यालयों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने छात्र महासंघ में मतदान किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से अमित काला और एनएसयूआई से मोहित कुमार जेठवान ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से अनीता भंडारी और एनएसयूआई से रितिक कुमार ने नामांकन किया। महासचिव पद पर एबीवीपी से आदित्य भंडारी, एनएसयूआई से सुनील सिंह और रोहित राम ने निर्दलीय नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से आर्यन और एनएसयूआई से टीषा ने नामाकंन किया।
विज्ञापन


सचिव पद पर एबीवीपी से अभिषेक निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के डॉ. पी.द.ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के अमित काला को 33 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई से पं. शिवराम राजकीय स्नोतकोत्तर महाविद्यालय त्यूनी के मोहित कुमार जेठवान को 12 वोट मिले। अमित ने उन्हें 21 वोटों से हरा दिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की अनीता भंडारी को 34 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में जील-2025 का शुभारंभ: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में बनेंगे ई-ग्रंथालय

उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार के रितिक को 11 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 23 वोटों से हराया। महासचिव पद पर एबीवीपी के धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के आदित्य सिंह भंडारी को 35 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली के सुनील सिंह को चार वोट और निर्दलीय प्रत्याशी पं. ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के रोहित राम को 8 वोट मिले।

आदित्य ने अपने प्रतिद्वंदीयों को हराकर महासचिव का पद अपने नाम किया। सचिव पद पर एबीवीपी के बलाजु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के अभिषेक निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के आर्यन को 35 और एनएसयूआई से राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल की टीषा को 11 वोट मिले। आर्यन ने अपने प्रतिद्वंदी को 24 वोटों से हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed