फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Medical Education Minister said e-library will be established in the medical and nursing colleges

श्रीनगर में जील-2025 का शुभारंभ: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में बनेंगे ई-ग्रंथालय

Tue, 07 Oct 2025 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:10 PM IST
सार

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Medical Education Minister said e-library will be established in the medical and nursing colleges
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मंगलवार को एमबीबीएस छात्रों के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव जील-2025 का शुभारंभ हुआ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस छात्रों के लिए शैक्षणिक माहौल और बेहतर किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन


मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में लाइब्रेरी अब 24 घंटे खुली रहेगी, ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकें। साथ ही प्रत्येक हॉस्टल में सुविधायुक्त रीडिंग रूम की स्थापना की जाएगी। कहा कि राज्य के मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में ई-ग्रंथालय की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्रों को डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। कहा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज को 15 प्रकार की खेल सामग्रियों का वितरण किया जाएगा, जिससे छात्र शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों के बीच अंतर-महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसका ग्रैंड फिनाले एम्स ऋषिकेश में होगा।  

उत्तराखंड: चारों धामों में बर्फबारी; कई वर्षों के बाद अक्तूबर में दिखा ऐसा खूबसूरत नजारा, चोटियां बर्फ से लकदक
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में दो गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास
चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज परिसर में दो गर्ल्स हॉस्टलों के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास तथा बेस अस्पताल श्रीनगर में इमरजेंसी ओटी और ऑब्स एंड गायनी ओटी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका शैक्षणिक माहौल और सशक्त होगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज न केवल शिक्षण संस्थान रहें, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित हों। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने मुख्य अतिथि डॉ. रावत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में राज्य की चिकित्सा शिक्षा निरंतर प्रगति कर रही है, जिससे हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। प्राचार्य ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed