फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Elections 2025 ABVP once again wins the DAV PG College President post Dehradun News

Student Union Elections: उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला, अध्यक्ष पद फिर ABVP का कब्जा

Sat, 27 Sep 2025 09:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:19 PM IST
सार

देहरादून डीएवी के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एबीवीपी का कब्जा हुआ।
ऋषभ ने एनएसयूआई के हरीश को 657 वोटों से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Student Union Elections 2025 ABVP once again wins the DAV PG College President post Dehradun News
डीएवी के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एबीवीपी का कब्जा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर 14 साल बाद एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वापसी की और जीत का परचम लहराया। एबीवीपी के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर बीते 14 साल से एबीवीपी या उसके बागियों का कब्जा रहा था। लेकिन दो साल पहले 2023 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज कर एबीवीपी के विजयरथ को रोक दिया।

विज्ञापन


ऐसे में इस साल हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला भले त्रिकोणीय था पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर रही और एबीवीपी ने इस पद पर वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  इस साल जंगल की आग से मिली राहत पर मानसून की बारिश ने पहुंचाया नुकसान, उखड़े पेड़ों की होगी गिनती

यह रहे विजेता

उपाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार ने देव कुमार को हराया। जबकि सचिव पद पर आर्यन संगठन के करन नेगी का कब्जा रहा। सह सचिव पद पर अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दिव्यांशी कनौजिया और विवि प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु सिंह विजयी रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed