फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union election intensifies

छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट हुई तेज

Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student union election intensifies
- फोटो : फाइल फोटो
पछवादून के सबसे बड़े वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव की सुगुबुगाहट तेज होने लगी है। विभिन्न संगठनों ने कॉलेज में अपना चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। छात्र नेता घर-घर जाने के साथ ही कॉलेज में पंपलेट और बैनर पोस्टर लगा छात्रों को रिझाने के प्रयास कर रहे हैं। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार कॉलेज खुलने के 40 दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए। सितंबर माह के प्रथम और दूसरे सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आर्यन छात्र संगठन से इस बार जसपाल और राहुल को चुनावी मैदान में उतारा सकता है। हालांकि, दोनों में से कौन अध्यक्ष और कौन महासचिव पद का दावेदार होगा। इस पर निर्णय बाद में लिया जाएगा। फिलहाल संगठन दोनों को ही अपना चेहरा बनाकर इस बार कॉलेज में प्रचार प्रसार कर रहा है। वहीं एबीवीपी अभिषेक चौहान और रजत राणा को अपना चुनावी चेहरा बनाकर प्रचार-प्रसार कर रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अविनाश नौटियाल और प्रिंस राणा भी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं एनएसयूआई ने इस बार सिर्फ एक ही पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बीते साल संगठन को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में इस बार संगठन ने एक ही उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। संगठन ऋषभ चौहान पर अपना दांव खेलेगा। ऋषभ किस पद पर चुनाव लड़ेंगे। इस पर भी निर्णय बाद में बनने वाले चुनावी समीकरणों को देख कर लिया जाएगा। वीर केसरी छात्र संगठन पहले ही बैठक कर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुका है। केसरी छात्र संगठन की ओर से जयदीप को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed