फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election in Uttarakhand Voting results will be declared today after counting of votes

Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव परिणाम: एमकेपी में सभी पदों पर NSUI की जीत, डीएवी में हंगामा, आईजी गढ़वाल पहुंचे

Sat, 27 Sep 2025 04:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह दिखाई दिया। चुनाव के परिणाम में आने लगे हैं। 

विज्ञापन
Student Union Election in Uttarakhand Voting results will be declared today after counting of votes
एमकेपी कॉलेज में NSUI का सभी पदों पर कब्जा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल भर के अंतराल के बाद आज शनिवार को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुए। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम आने भी शुरू हो गए। शहर के चार अशासकीय और दो शासकीय महाविद्यालयों में चुनाव के लिए छात्रों में भारी उत्साह दिखा।

विज्ञापन


राजधानी के एकमात्र महिला कॉलेज एमकेपी पीजी कॉलेज में सभी पदों पर एनएसयूआई की जीत दर्ज की है। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बिपाशा ने जीत दर्ज की। उन्होंने एबीवीपी की शिवानी रावत को हराया। बिपाशा को 181 और शिवानी रावत को 140 मत मिले।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले त्रिकोणीय हो गया लेकिन इस पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनके लिए कुल 16 बूथ बनाए गए। इसमें आठ छात्राओं के लिए और आठ छात्रों के लिए रहेंगे। जबकि डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
 

डीएवी पीजी छात्र संघ चुनाव: मतगणना स्थल पहुंचे आईजी गढ़वाल 

डीएवी पीजी छात्र संघ चुनाव की मतगणना के दौरान उस समय हलचल मच गई जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना को लेकर आपत्ति दर्ज कर विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मतगणना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। प्रत्याशी समर्थकों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। मौके पर प्रशासन और सुरक्षाबलों की उपस्थिति रही, जिससे हालात को नियंत्रित किया गया। मतगणना प्रक्रिया आगे जारी है।

 

एमकेपी के बाहर हंगामा
एमकेपी के बाहर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

ऋषिकेश: मतदान की अपील भी कर रहे विभिन्न दलों के प्रत्याशी
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए छात्रों से अपील कर रहे हैं।



गढ़वाल विवि में आधा घंटे रुकी रही मतदान की प्रक्रिया
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखने के मिल रहा है। परिसर में प्रचार प्रिंटेड सामग्री लेकर पहुंचने पर मतदान की प्रक्रिया आधा घंटा रुकी रही। चुनाव संचालन समिति व प्रशासन  द्वारा छात्रों को समझाने पर  पुनः मतदान शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: मौसम खुला तो यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed